आरती और चालीसा
ओम जय जगदीश हरे आरती
‘ओम जय जगदीश हरे’ भगवान विष्णु (जगदीश) की आरती है। यह उत्तर भारत के घरों और मंदिरों में सबसे ज़्यादा गाई जाने वाली आरतियों में से एक है।
पाठ
॥आरती श्रीजगदीशजी की॥ ॐजय जगदीशहरे, स्वामी ! जय जगदीशहरे। भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ ॐजय जगदीशहरे। जो ध्यावे फल पावे, दुःखविन से मनका। स्वामी दुःखविन से मनका। सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तनका॥ ॐजय जगदीशहरे। मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी। स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी। तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥ ॐजय जगदीशहरे। तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी। स्वामी तुम अन्तर्यामी। पार ब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐजय जगदीशहरे। तुम करुणा के सागर, तुम पालन कर्ता। स्वामी तुम पालन कर्ता। मैं मूरख खलकामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐजय जगदीशहरे। तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। स्वामी सबके प्राणपति। किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥ ॐजय जगदीशहरे। दीन बन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे। स्वामी तुम ठाकुर मेरे। अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐजय जगदीशहरे। विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा। स्वमी पाप हरो देवा। श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥ ॐजय जगदीशहरे। श्रीजगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे। स्वामी जो कोई नर गावे। कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥ ॐजय जगदीशहरे।
इसका पाठ कब करें?
इसे रोज़ की पूजा के अंत में, सत्यनारायण कथा के बाद और लगभग हर पूजा-पाठ या त्योहार की आरती में गाया जाता है।
आराधना ऐप में सुनें
आरती और चालीसा सुनें और साथ में पढ़ें, अपनी भाषा में।
और आरती व चालीसा
- हनुमान चालीसा
- लक्ष्मी आरती (मराठी)